रांची, दिसम्बर 25 -- खूंटी, संवाददाता। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार, खूंटी की ओर से गुरुवार शाम नगर भवन में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय आश्रम बेंगलुरु से आईं प्रसिद्ध भजन गायिका दीप्ति थापा ने अपनी टीम के साथ भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत आर्ट ऑफ लिविंग शिक्षिका कल्याणी शाहदेव की उद्घोषणा से हुई। मुख्य अतिथि डीएवी स्कूल खूंटी के प्रधानाध्यापक मनोजेश्वर कुमार सहित वरिष्ठ सदस्यों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दीप्ति थापा ने गणेश वंदना से शुरुआत कर गुरु ओम गुरु, जय जय भवानी मां, शिव कैलाशों के वासी सहित कई भजन प्रस्तुत किए। खूंटी समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.