झांसी, मई 3 -- गुरसरांय। मुहल्ला धनाई में राधेश्याम म्यूजिकल ग्रुप झांसी के कलाकारों द्वारा आयोजित भजन संघ्या का आयोजन किया गया। जिसमें भक्त खूब झूमे। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन पेश किए। मुख्य कलाकार पिंकी ने भजन सुनाकर लोगों ने झूमने पर विवश कर दिया। बुन्देली एवं फिल्मी गीतों के साथ पारंपरिक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान दीप शिखा गुप्ता, मुन्नी व्यास, विपिन कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी,पूर्व प्रवक्ता शिवकुमार सहित अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- श्री श्याम कृपा महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...