जौनपुर, फरवरी 18 -- जलालपुर, संवाददाता। क्षेत्र के खालिसपुर खुर्द कुटीर चक्के गांव स्थित रघुवर ब्रह्मबाबा मंदिर परिसर में श्रीनर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग प्रतिष्ठापना, कथा, भजन और भंडारे का पांच दिवसीय कार्यक्रम हुआ। पहले दिन वेदी पूजन, दूसरे दिन कर्मकुटि महास्नान, तीसरे दिन कलश यात्रा, चौथे दिन अन्नाधिवास-वस्त्राधिवास तथा पांचवें दिन शिवलिंग स्थापना और झांकी दर्शन कराया। श्रीरामकथा का रसपान कराने सौरभ शास्त्री अयोध्या से पहुंचे। वैदिक आचार्यों ने विधिवत अनुष्ठान कराया। भजन संध्या में प्रज्ञा संगीत मंडली की ओर से प्रस्तुति देते हुए मंदाकिनी मिश्र ने राम जैसा नहीं नाम रे पूरे जग के बजरिया में, ओपापी मन कर ले भजन समेत कई भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कलाकारों का स्वागत आयोजक त्रिलोकी नाथ मिश्र और उनकी धर्मपत्नी ने अंगवस्त्र देकर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.