प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 17 -- प्रतापगढ़। नगर वासियों के सहयोग से शनिवार को आयोजित श्री खाटू श्याम बाबा के भजन संध्या कीर्तन महोत्सव में श्रद्धालु झूम उठे। महोत्सव में जयपुर से आए रिदवेश अरोड़ा ने भजन सुनाकर लोगों मन मोह लिया। दिल्ली से आई गायिका गुनगुन दुबे ने गजब मेरे खाटू के बाबा, जयपुर से गायक ने हम भीड़ नही बाबा हम दीवाने हैं..से वाहवाही बटोरी। महोत्सव में बतौर आयोजक अर्पित खंडेलवाल, जवाहर लाल उमरवैश्य, प्रेम प्रकाश, बृजेश केसरवानी, टिंकू, मनोज केसरवानी, राहुल गुप्ता, मनोज केसरवानी, शुभम अग्रवाल, राजेश केसरवानी, अनिल गोयल, अभय केसरवानी, राजेश जायसवाल, सुशील कसौधन, पंकज केसरवानी, करनदेव, सुनील केसरवानी, मनीष गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, शिवम केसरवानी, श्रवण मखीजा, श्यामजी जायसवाल आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...