लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- लखीमपुर, संवाददाता। ओजस्विनी फाउंडेशन के नए सत्र का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर भजन संध्या भी आयोजित की गई। मयूरी नागर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति को प्रोत्साहित करना और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में अनुश्री गुप्ता, आरती पालीवाल, रोली गुप्ता तथा विधु मिश्रा ने भगवान की झांकी सजाई। आरती गुप्ता, चेतना, अंशु, विधु, अनुश्री, सुनीता और शालू ने भजन सुनाए। भजन प्रस्तुति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चेतना अग्निहोत्री एवं नीरजा गुप्ता को प्रथम पुरस्कार वरिष्ठ सदस्य गुरुजीत अजमानी ने प्रदान किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों सोनी एवं रचना बरनवाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। रोली गुप्ता ने हाउज़ी का आयोजन किया। सभी सदस्यों को चूड़ी एवं बिंदी वितरित की गई। कार्यक्रम का समापन ...