कोडरमा, मार्च 12 -- झुमरीतिलैया, निज प्रतिनिधि शहर के श्री माहुरी भवन में आयोजित मां मथुरासिनी महोत्सव के दूसरे दिन विशेष पूजा-अर्चना, हवन और अखंड ज्योत के आयोजन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। सुबह से देर रात तक चले इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और मां के जयकारों से माहौल गूंजता रहा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह वैदिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना से हुई, जिसे अखिलेश पांडेय ने संपन्न कराया। इस अवसर पर दीपा भदानी और बिनोद भदानी यजमान के रूप में उपस्थित रहे। पूजा के बाद हवन का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर मां मथुरासिनी से सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।इसके बाद अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ दीप जलाकर अपनी आस्था अर्पित की। आयोजन स्थल पर मां मथुरासिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.