समस्तीपुर, मार्च 30 -- समस्तीपुर । शहर के खाटू श्याम बिहारी मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय 59वां श्री श्याम महोत्सव तीसरे दिन सोमवार को इत्र वर्षा, चंग धमाल, फूलों की होली व महाभण्डारे के साथ सम्पन्न हो गया। तीसरे दिन समापन के पूर्व भजन गायकों की टोली ने बाबा श्याम की भक्ति पर आधारित भजन की प्रस्तुति से ऐसा समां बांधा की श्रद्धालु झुमने को विवश हो गये। राजस्थान के अलवर से आयी जस्सी सैनी, सूरजगढ़ के संजय सेन व कानपुर के श्रेष्ठ दीक्षित ने जैसे ही घनश्याम मुरलिया वाले ... भजन गाया श्रद्धालु उसकी धुन पर अपने आपको रोक नहीं पाये और वह ठुमकने पर विवश हो गये। देर शाम तक श्रद्धालु श्री श्याम के भक्तिरस में गोते लगाते रहे। इस बीच श्रद्धालुओं पर इत्र व फूलों की बारिश भी होती रही। वहीं फूलों की होली भी मनायी गयी इस दौरान श्रद्धालुओं ने एक दूसरे पर जमकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.