लखनऊ, जून 15 -- लखनऊ, संवाददाता। पक्का पुल स्थित लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में स्थापित बाबा नीब करौरी ध्यान केंद्र में आज कैंची धाम आश्रम का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बाबा नीब करौरी महाराज की मूर्ति का फूलों से श्रृंगार किया गया। नीले फूलों की विशेष माला अर्पित की गई। भजन गायक शशांक ने अपने भजनों से सभी भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य सेवादार डॉ विवेक तांगड़ी, सेवादार डॉ पंकज सिंह भदोरिया, अल्केश सोती, रिद्धि किशोर गौड़, सीतापुर नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी, लवलीन खोसला, आशीष अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता सहित अन्य भक्त उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- जसपुर में बाबा नीब करौरी को याद कर प्रसाद बांटा आरती के बाद बाबा का खीर ,पुआ ,चने का भोग लगाकर भक्तों के बीच वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- व्यापार मंडल ने श्रद्धा...