बरेली, मई 22 -- श्री श्याम परिवार की ओर से श्री श्याम गुणगान महोत्सव में शामिल होने के लिए श्रीधाम वृंदावन से भजन गायक नंद किशोर शर्मा नंदू भैया शुक्रवार शाम को नाथ नगरी बरेली पहुंचे। उनका स्वागत श्री श्याम परिवार व श्याम प्रेमियों ने गांधी नगर कॉलोनी एमबी इंटर कॉलेज के पास किया। आयोजन समिति के नरेंद्र मित्तल टिल्लू ने बताया कि शनिवार को नंदू भैया अपने स्वरचित भजनों से बाबा श्याम का गुणगान करेंगे। श्री श्याम परिवार द्वारा इस वर्ष भी बाबा श्याम, बालाजी महाराज व गणेश जी की अलौकिक छवि पर नयनाविराम शृंगार दिल्ली के कलाकार कोलकाता व बेंगलुरू के फूलों से करेंगे। यह भी पढ़ें- कुजू में आयोजित भव्य चतुर्थ श्रीश्याम महोत्सव संपन्न इसके आलावा प्रभु प्रिय छप्पन भोग लगेगा। नीरज अग्रवाल, विक्रम अग्रवाल, नवीन गोयल, बीएम सोनी, श्याम कृष्ण गुप्ता, राहुल ज...