अल्मोड़ा, मार्च 23 -- नवरात्र के उपलक्ष्य में क्षेत्र में भजन कीर्तनों की धूम मची हुई है। झूलादेवी, हरड़ा देवी, कालिका मंदिरों के अलावा खनियां, चिलियानौला में महिला मंडली की तरफ से भजन कीर्तन कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिस कारण माहौल भक्तिमय बना हुआ है। सोमवार की अपराह्न यहां खनियां और चिलियानौला में महिलाओं ने भजनों के माध्यम से मां का गुणगान किया। चैत्र नवरात्र के अवसर पर क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों में भी सुबह शाम भजन कीर्तन चल रहे हैं। ढोलक और मंजीरे की थाप पर चल रहे भजनों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...