छपरा, फरवरी 15 -- रसूलपुर। थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि भक्ति व श्रद्धा के साथ रविवार को मनाया गया। महेंद्रनाथ धाम मेंहदार जाने वाले श्रद्धालुओं से महेंद्रनाथ हाल्ट रेलवे स्टेशन और रसूलपुर चट्टी पटा रहा।बाबा दुर्गश्वरनाथ व प्राचीन गणेश शिव मंदिर रसूलपुर, बाबा मोहब्बतनाथ मठिया ,बाबा दूधनाथ नवादा , बालाजी अतरसन , बाबा अद्भुतनाथ व महाकाल शिवालय बाल आदि शिवालयों में सूर्योदय के साथ शुरू हुआ जलाभिषेक दोपहर दिन चढ़ते ही परवान चढ़ता दिखा। परसा में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक परसा। गंडक नदी के नारायणी तट स्थित बारवे घाट परसौना में जोड़ा मंदिर,दिघरा ढाला,परसा बाजार शिव मंदिर पर महाशिव रात्रि को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा थी। परसा बाजार स्थित तीन मंजिले 108 फीट ऊंची नांदेश्वर शिव मंदिर में दोपहर बाद तक भी महिला-पुर...