बदायूं, मार्च 3 -- कस्बा के वार्ड नंबर सात स्थित काली मंदिर में मंगलवार को होली के अवसर पर भजन-कीर्तन किया गया। कार्यक्रम में कस्बा के बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने होली के पारम्परिक और भक्तिपूर्ण भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि होली के इस पावन पर्व पर आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष इस तरह के कीर्तन का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर वार्ड के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.