गोरखपुर, जून 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर अग्रवाल भवन में भजन-कीर्तन कार्यक्रम के 22वें दिन रविवार को महिलाओं ने भजन-कीर्तन के साथ 'लीची महोत्सव' मनाया । संगीता अग्रवाल, रानी अग्रवाल ने ठाकुर जी को लीची एवं उससे निर्मित विविध स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग अर्पित किया। महोत्सव के दौरान महिलाओं ने भजन, गीत-संगीत एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर पुष्पदंत जैन, मिथलेश अग्रवाल, हरिओम, सुनील गुप्ता, टुनटुन, स्मिता अग्रवाल, शर्मिला अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, रोली अग्रवाल, रीता अग्रवाल, रमा अग्रवाल, मंगला अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल आदि उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- दक्षिण भारतीय तर्ज पर बना...