पीलीभीत, फरवरी 26 -- पीलीभीत। अलीगंज स्थित श्रीबालाजी धाम में मंगलवार को आस्था, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम रहा। महंत दीपक शर्मा की अगुवाई में भव्य होली महोत्सव हुआ। बालाजी दरबार में पहले भजन कीर्तन हुआ और फिर परिसर रंग-गुलाल, भक्ति गीतों, और जयकारों से गूंज उठा। होली महोत्सव के दौरान भक्तों ने बालाजी महाराज के चरणों में अबीर-गुलाल अर्पित किया। विधि-विधान से श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। भजन-कीर्तन के बाद महोत्सव में श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। पारंपरिक तरीके से फूलों की होली खेली गई। जिसमे वातावरण को और भी दिव्य और आकर्षक बना दिया। उपरांत सभी भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महंत दीपक शर्मा ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और एकत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.