इटावा औरैया, जून 23 -- इकदिल। कल्याणपुर स्थित बालाजी मंदिर में आयोजित भजन-कीर्तन कार्यक्रम के दौरान कुछ युवकों ने गाली-गलौज और हंगामा किया। घटना के विरोध में मंदिर के संत समेत ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मंदिर के संत बाबा अजब सिंह दास ने बताया कि मंगलवार को मंदिर परिसर में महिलाएं भजन-कीर्तन कर रही थीं। इसी दौरान गांव के कुछ युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर वे मारपीट पर उतारू हो गए, जिससे कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद संत महिलाओं और ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे उन्होंने तहरीर देकर आरोप लगाया कि इससे पहले 20 मई को आयोजित भागवत कथा कार्यक्रम के दौरान भी इन्हीं लोगों ने मंदिर परिसर में मारपीट की थी, जिसकी तहरीर थाने में दी गई थी। पुलिस जांच पड़ताल में...