नोएडा, मार्च 15 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में लोगों का रविवार को भी धरना जारी रहा। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने विरोध जताते हुए भजन-कीर्तन किया। लोगों का कहना है कि प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक बिल्डर प्रबंधन उनकी समस्याओं को समाधान नहीं करता। सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने बताया कि परिसर में करीब 2200 परिवार रहते हैं, लेकिन लोगों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल रही है। इसके विरोध में सोसाइटी के लोग मुख्य गेट नंबर 1 के पास टेंट लगाकर धरने पर बैठे हैं। धरने के दूसरे दिन सोसाइटी की महिला एकत्रित होकर धरना स्थल पर पहुंची, जहां भजन-कीर्तन करके विरोध जताया।सोसाइटी में रहने वाली नीता ने बताया कि प्रबंधन द्वारा 40 प्रतिशत रखरखाव शुल्क में वृद्धि करने के बाद भी सुविधाओं में कटौती की जा रही। करीब 13 दिन तक जारी रहेगा। नव...