जौनपुर, जून 7 -- सिंगरामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में शनिवार को आई तेज आंधी और हवा के चलते एनएच-731 पर बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के बछुआर गांव में वाटर पार्क के पास लगा प्रवेश द्वार का स्वागत गेट क्षतिग्रस्त होकर उड़ गया। अचानक हुई घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। संयोग अच्छा रहा कि उस समय गेट के नीचे से कोई राहगीर या वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवाओं का दबाव गेट झेल नहीं सका और उसका एक हिस्सा टूटकर सड़क पर गिर गया। घटना के समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन जारी था, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। यह भी पढ़ें- आंधी में टूटे 35 बिजली के पोल, सिंगरामऊ की बिजली ठप हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके...