बलिया, जनवरी 23 -- बलिया। नगर की प्रतिष्ठित संस्था 'हिन्दी प्रचारिणी सभा' की ओर से वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन एवं निराला जयंती बापू भवन परिसर में स्थित चलता पुस्तकालय में मनाई गई। इस दौरान पं. विजय मिश्र ने विधि विधान से मां सरस्वती का पूजन किया। इस दौरान डॉ अरविन्द उपाध्याय एवं काशीनाथ ठाकुर ने भजन गायन से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। श्रोताओं के आग्रह पर गायकों ने मधुर होली गीतों की प्रस्तुति से माहौल को होलीयाना बना दिया। कार्यक्रम में अशोक ने निराला की विश्व विख्यात सरस्वती वंदना 'वर दे वीणावादिनी' के विभिन्न पक्षों का विश्लेषण करते हुए इस गीत को देश-काल निरपेक्ष एवं सार्वभौमिक महत्व वाली रचना बताया। जेएनसीयू के हिन्दी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय ने निराला की रचनाधर्मिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर एडवोक...