लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध गोला गोकर्णनाथ के ऐतिहासिक चैती मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक मंच भक्ति रस में सराबोर हो उठा। स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजनों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया, जिससे श्रोता देर रात तक भावविभोर होते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. मुन्नूलाल कनौजिया, विशिष्ट अतिथि पवन श्यामरीवाल, पुत्तूलाल वर्मा, संजय शुक्ला, रामनरेश वर्मा एवं त्रिलोकी नाथ त्रिवेदी की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी डीपी श्रीवास्तव ने की, जबकि पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू भी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत गायक आदेश राजपूत ने गणेश वंदना से की। इसके बाद अंगद वाली, अनिल, दिनेश, अंशिका दीक्षित, आकाश मिश्रा, निर्मल राठौर और राहुल कुमार सहित कई कलाकारों ने एक से बढ...