अमरोहा, मई 14 -- मंडी धनौरा। स्थानीय टीचर्स कॉलोनी स्थित श्रीनवदुर्गा शिव मंदिर में बुधवार रात को श्रीखाटू श्याम मित्र मंडल ने अपरा एकादशी पर 338वीं पवित्र ज्योति प्रज्ज्वलित कर भजन संध्या का आयोजन किया। भजन गायक दीपक शर्मा ने भजन सुनाए, भक्त झूम उठे। मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। कीर्तन के बाद आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान सौरभ, हर्ष, रिया अग्रवाल, सर्वेश शर्मा, सुमन, राजकुमार, मोहित, नीरज रस्तौगी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भक्तों ने बाबा श्याम को अर्पित किए 201 निसान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...