मुरादाबाद, फरवरी 26 -- जीलाल स्ट्रीट स्थित शिव मंदिर में गुरुवार को गुरु जी का सत्संग आयोजित किया गया। इसमें राज कुमार गोस्वामी ने गणेश वंदना एवं मां सरस्वती का आह्वान कर भजन माला आरंभ की। उन्होंने भजनों के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण और मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया। आयोजक प्रमोद रस्तोगी ने बताया उन्होंने अपने जन्म दिन पर और गुरु के आदेश पर यह आयोजन किया। इसी लिए इसका नाम गुरु जी का सत्संग रखा गया। व्यवस्था में प्रमोद रस्तोगी के साथ सुमन रस्तोगी, दीपाली तुषार रस्तोगी, पावनि, राघव रस्तोगी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.