अयोध्या, अप्रैल 3 -- अयोध्या, संवाददाता। सर्किट हाउस सभागार में कायस्थ विकास संस्थान के द्वारा चित्रगुप्त भगवान के प्रकटोत्सव का आयोजन किया गया। भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद भजन व नृत्य की कलाकारों ने भाव विभोर करने वाली प्रस्तुति की। कार्यक्रम के दौरान गायक बृजेश श्रीवास्तव ने ज्योति से ज्योति जगाते चलो, आस्था भटनागर ने राम जी से पूछे जनकपुर की नारी, तनुश्री ने राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला की प्रस्तुति किया। शुभांगी निगम ने तुम उठो सिया सिंगर करो, समृद्धि ने महिषासुर मर्दिनी और नीलकमल ने ये चमक ये दमक सुनाया। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात भाजपा के महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.