गौरीगंज, फरवरी 7 -- अमेठी, संवाददाता। क्षेत्र के नरैनी के पूरे वासुदेव पाण्डेय गांव में रामधीरज पाण्डेय के द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भक्ति, आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, नंदोत्सव और वामन अवतार की भावपूर्ण कथा सुनाई गई। जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथावाचक दंडी स्वामी विनोदानंद सरस्वती ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब प्रभु स्वयं अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। उन्होंने कंस के अत्याचारों से त्रस्त जनता की पीड़ा का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान श्री नारायण ने वासुदेव और देवकी के आठवें पुत्र के रूप में जन्म लेकर जगत का कल्याण किया। जन्मोत्सव को लेकर पूरा पंडाल रंग-बिरंगे गुब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.