गंगापार, दिसम्बर 11 -- बरौत, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भगौतीपुर गांव स्थित नहर पुल पर बनी ईंट की रेलिंग टूट जाने से हादसे का खतरा मंडरा रहा है। इसी रास्ते से नन्हे मुन्ने बच्चे सहित सैकड़ों लोगों व बच्चों से भरी स्कूल वाहन का आना जाना लगा रहता है। मगर कोई देखने वाला नहीं है। टूटी हुई रेलिंग के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ग्राम प्रधान हरिशंकर बिंद, दीनानाथ बिंद, शिव पवित्र, शारदा प्रसाद, रमेश कुमार, देव मणिपाल, जगदीश बिंद, कमलेश मौर्य, अलगुरम बिंद, सैफुद्दीन अंसारी, ओम प्रकाश बिंद (कोटेदार) सहित कई लोगों ने बताया कि प्रशासन और सिंचाई विभाग को बार-बार शिकायत देने के बावजूद मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया। ग्रामीणों ने मांग की है कि पुलिया की टूटी रेलिंग की जल्द मरम्मत कराई जाए ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके और लोगों को राहत ...