गुड़गांव, जून 15 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सुनवाई पर पेश नहीं हो रहे एक अपराधी को गुरुग्राम अदालत ने भगौड़ा घोषित किया था। इसे गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के मथुरा के गांव अकरमपुर निवासी विशाल के रूप में हुई है। साल 2019 में इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। यह तब से जमानत पर था। जमानत पर रिहा होने के बाद यह अदालत में पेश नहीं हो रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...