श्रावस्ती, जून 18 -- श्रावस्ती। बहराइच जिले के पयागपुर क्षेत्र के ग्राम लखाही निवासी अयांश (8) गुरुवार को आंगन में खेल रहा था। वहीं चूल्हे पर उसकी मां भगोने में चाय बना रही थीं। खेलते समय अयांश असंतुलित होकर भगोने पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे निजी वाहन से पहले सीएचसी इकौना पहुंचाया। जहां से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...