फरीदाबाद, जनवरी 23 -- पलवल, संवाददाता। आलीमेव गांव में 22 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर उसे छुड़ा लिया गया। घटना के बाद बहीन थाना पुलिस ने आठ नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है बहीन थाना प्रभारी एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि 6 अगस्त 2003 को आलीमेव गांव निवासी जावेद के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में जावेद लंबे समय से फरार चल रहा था। हथीन के एसडीजेएम राजेश कुमार की अदालत ने 14 मई 2008 को आरोपी जावेद को भगोड़ा घोषित किया था। 22 साल पुराने इस मामले में भगोड़े जावेद को पकड़ने के लिए बहीन थाना प्रभारी सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर आलीमेव गांव पहुंचे। पुलिस टीम ने जावेद के घर पर छापा मार...