सहरसा, मार्च 29 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अखिल भारतीय भगत भारत महासभा, कोशी अंचल सहरसा के तत्वावधान में 66 वें वार्षिक महाधिवेशन के तहत बिहार राज्य भगत महासम्मेलन सह विष्णु यज्ञ का आयोजन रविवार से शुरू हो रहा है। यह कार्यक्रम 29 से 31 मार्च तक नगर निगम क्षेत्र के बटराहा स्थित श्री श्री 108 बजरंग बली मंदिर एवं मुशहरु बाबा समाधि प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। महासम्मेलन के दौरान 72 घंटे तक लगातार धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और प्रवचन का आयोजन होगा। इसमें बिहार सहित विभिन्न जिलों के अलावा भारत और नेपाल से संत-महात्मा, विद्वान और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष विमल किश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.