चक्रधरपुर, दिसम्बर 1 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर थाना रोड स्थित गायत्री कुंज में रविवार को भगेरिया फाउंडेशन का 15वां रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। रक्तदान शिविर बजरंग लाल भगेरिया की स्मृति में आयोजित हुआ। शिविर में रक्तदान के अलावा अंगदान/नेत्रदान के लिए भी रजिस्ट्रेशन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पवन चौक से प्रभातफेरी निकालकर की गई। जिसमें सिंहभूम गौरवम सम्मान व्यक्ति के अलावा शहर के गणमान्य एवं स्कूली बच्चे शामिल हुए। आयोजन स्थल पर बजरंग लाल भगेरिया के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिसके बाद शिविर का शुभारंभ हुआ। इस दौरान सिंहभूम गौरव सम्मान 2025 के तहत भगेरिया फाउंडेशन ने शिक्षा के लिए बसंती बिरोहर, समाज के लिए रिकी छाबड़ा और खेलकूद के लिए फुटबालर गुमन गुंदुवा को अग्रणी योगदान देने में सम्मानित किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.