किशनगंज, मई 20 -- बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन प्रखंड के भगाल पंचायत के वार्ड संख्या 09 भगाल गांव में बुधवार के दोपहर अचानक आग लगने से 06 परिवार के घर जल कर राख हो गया। जिससे हजारों की क्षति हुई है। बुधवार की दोपहर में अचानक आग लगने से भगाल गांव के मो.जाहिद आलम,मो.मजीद आलम,मो. राशिद आलम,अख्तर आलम,नफीस आलम,शहरोज आलम के आवासीय,मवेशी,जलावन,तथा रसोई घर जल कर राख हो गए। आगलगी की घटना में अग्नि पीड़ित परिवार के घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित कई अन्य घरेलू उपयोग के समान जल कर खाक हो गए,अग्नि पीड़ित परिवारों को हजारों की क्षति हुई है। वहीं आगलगी के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका। कई लोगों ने अंदेशा व्यक्त करते हुए कहा कि खाना बनाने के क्रम में ही आग लगी होगी । आगलगी की घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि डॉ. मुन्ना, सरपंच मुंत...