पीलीभीत, मार्च 30 -- अमरिया से पीलीभीत आने वाले मार्ग पर बरसों से क्षतिग्रस्त पड़े भगा मोहम्मदगंज के पुल का निर्माण कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नाराजग जताई। ग्रामीणों ने मांग उठाई कि इस पुल का एक हिस्सा जल्द बनवा कर आवाजाही को सुचारू कराया जाए। जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिले। आगामी दिनो में बरसात आने का भी जिक्र किया गया है। कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार ने ग्रामीणों के समूह के साथ कलेक्ट्रेट में जुलूस की शक्ल में पहुंच कर जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद एडीएम न्यायिक को ज्ञापन देकर कहा कि लंबे समय से खराब व क्षतिग्रस्त पड़े पुल का निर्माण कराया जाना चाहिए। इससे क्षेत्र के करीब पचास गांव के लोगों को आने जाने में परेशानियां हैं। परेशानियों का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि बरसात का सीजन आने वाला है। अगर अभी काम नहीं कराया गया त...