कोलकाता, मई 4 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर महीनेभर से अधिक समय से भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच जारी सियासी जंग में इस बार मछली, झालमुड़ी और क्षेत्रीय अस्मिता जैसे मुद्दों के जरिये वोटर्स से संपर्क साधा गया। आज मतगणना के बाद विभिन्न पार्टियों के रंगों में रंगी मिठाइयों के साथ इस कड़वाहट भरे चुनावी मुकाबले के संपन्न होने की उम्मीद है। कोलकाता की मिठाई की दुकानों पर इस बार भगवा रंग की 'मोदीश्री' और तृणमूल कांग्रेस के हरे रंग वाली 'जॉय बांग्ला' मिठाइयों से लेकर वाम दलों के गुलाब-स्वाद वाली लाल मिठाई 'लाल सलाम' तक भारी मात्रा में तैयार करके रखी गई हैं। कोलकाता के मिठाई दुकानदारों ने बताया कि यहां भले ही किसी भी दल की सरकार बने, लेकिन सत्तारूढ़ दल और विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के ऑर्डर पहले से आने शुरू हो गए हैं। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.