हापुड़, अगस्त 23 -- सावन के अंतिम दौर में गंगा नगरी समेत गंगा के पार दिल्ली-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पूरी तरह भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा है। बृजघाट से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थों से हाईवे पर रौनक बढ़ गई है। कांवड़िये कंधे पर कांवड़ लिए बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। अंतिम सोमवार को लेकर पतित पावनी मां गंगा का किनारा, मुख्य बाजार समेत दिल्ली- मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर रविवार को कांवड़ियों के गुजरने का दिनभर रेला लगा रहा। जत्थों के साथ डीजे की धुन भी हाईवे पर गूंज रही है। यह भी पढ़ें- कावड़यात्रा: भगवा रंग में रंगा हाईवे, मंजिल की ओर बढ़ रहे कावंड़िये कोई पैदल तो कोई डाक कांवड़ लेकर तेजी से आगे बढ़ रहा है। रास्ते में जगह-जगह लगाए गए सेवा शिविरों में कांवड़ियों के लिए जलपान, ...