मैनपुरी, फरवरी 5 -- क्षेत्र के ग्राम टिंडौली में गुरुवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ही साक्षात धर्म है, बाकी तो मजहब व संप्रदाय हैं। हिंदू अभी नहीं जागे तो आने वाले 20-25 वर्ष में हिंदू दोयम दर्जे का हो जाएगा। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर ने कहा कि देश में धर्मांतरण के माध्यम से हिंदुओं को कमजोर करने की साजिश की जा रही है। लालच में हमारे ही लोग धर्म छोड़ रहे हैं। हाथ में कलावा बांधकर व नाम बदलकर हिंदू समाज की बालिकाओं को छला जा रहा है। हिंदुओं को एकजुट होकर देश व समाज को प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाना होगा। मुख्य वक्ता प्रांत प्रमुख धर्म जागरण विशाल ने कहा कि हिंदू धर्म वैज्ञानिक आधारित जीवन जीने की पद्धति है। भगवा रंग किसी धर्म का न...