शामली, जनवरी 22 -- शिवसेना के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अयोध्या में भगवान श्रीराम के मन्दिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर चौसाना में भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा गागोर गांव से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई, जो खेड़ी खुशनाम, दथेडा, गढ़ी, पठानपुरा, चौसाना और गंगारामपुर खेड़की सहित अनेक गांवों से होती हुई पुनः गागोर में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में शोभायात्रा का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया । इस दौरान जय श्रीराम के नारे से क्षैत्र की गलियां राममय हो गई और सडके भगवा रंग मे रंग गई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता और भक्त हनुमान की सुसज्जित झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों के दर्शन के लिए मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जगह-जगह पुष्पवर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.