नई दिल्ली, मई 9 -- आज पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री पद के तौर पर शुभेंदु अधिकारी ने शपथ लिया। इस दौरान वह खुद भगवा कुर्ते में नजर आ रहे थे। शपथ लेने से पहले शुभेंदु अधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खुली जीप में सवार होकर समारोह स्थल पर पहुंचे। इस दौरान 'जय श्रीराम' के नारे से पूरा पंडाल गूंज उठा था। उत्साहत भीड़ को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभेंदु अधिकारी और बंगाल भाजपा अध्यक्ष के साथ पैदल मंच तक का सफर तय किया। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले रविंद्रनाथ टैगोर की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। आपको बता दें कि मंच के बैकग्राउंड में भी देवी दुर्गा की तस्वीर लगी थी। शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मंच पर मौजूद एनडीए के तमाम नेताओं का अभिवादन किया। इस दौरान जै...