फरीदाबाद, मार्च 29 -- फरीदाबाद, संवाददाता। एनआईटी दशहरा मैदान में राम नवमी पर 29 मार्च को होने वाली भगवा एकता रैली को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। डीसी आयुष सिन्हा ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदेश जारी किए हैं। रैली के दौरान किसी भी तरह के हथियार ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। जिला दंडाधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किए गए हैं। पुलिस आयुक्त से मिली सूचना के अनुसार गौ रक्षा बजरंग फोर्स द्वारा रैली निकाली जाएगी। ऐसे में शांति और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन कदम उठाए गए हैं।उन्होंने कहा कि रैली के दौरान लाठी, डंडा, तलवार, चाकू, कुल्हाड़ी समेत किसी भी प्रकार की हथियारनुमा वस्तु साथ लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी। यह आदेश रैली के पूरे मार्ग और सभा स्थलों पर लागू रहेग...