मुजफ्फर नगर, मार्च 7 -- बुढ़ाना। भगवान हिरण्यकश्यप पर की गई टिप्पणी के विरोध में कश्यप समाज में रोष व्याप्त है। इस मामले में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। महर्षि कश्यप एकता संगठन के तत्वावधान में समाज के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि गत दो मार्च को गोरखपुर में भगवान हिरण्यकश्यप पर टिप्पणी की गई थी, जिसकों लेकर कश्यप समाज में रोष है। ज्ञापन देने वालों में डॉ. सोनू कश्यप, सुशील कश्यप, आदेश कश्यप, शुभम, प्रदीप, श्याम, जितेंद्र, ऋषिपाल, जितेंद्र, सचिन, आवेश, राहुल, राकेश आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...