भागलपुर, मई 12 -- शाहकुंड। भगवान हमेशा नंद और यशोदा के यहां जन्म लेते हैं। नंद से मतलब जो हमेशा आनंदित रहे और यशोदा मतलब जो अपना यश दूसरों को दे दे। यह बात कृष्णा प्रिया ने प्रखंड के शहजादपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन में कही। उन्होंने कहा कि मां का स्थान कोई नहीं ले सकता है। अपनी ओर से लोगों को अच्छा कर्म करना चाहिए। कोई माने या न माने। समय के अनुसार नहीं माननेवाले भी मान लेते हैं। समय सब कुछ मानने के लिए विवश कर देता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...