पूर्णिया, अप्रैल 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कसबा में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के प्रवक्ता राजेश यादव, संजय सिंह, बबलू भगत, वैश खान, मो समिउललाह, चन्द्र कुमार यादव, विशेष रूप से उपस्थित होकर पूजा-अनुष्ठान में शामिल हुए तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और पूरे क्षेत्र में जय श्रीराम तथा बजरंगबली के जयकारे गूंजते रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष रितिक साह ने कहा कि मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और भजन-कीर्तन के साथ-साथ प्रसाद वितरण भी किया गया। राजेश यादव ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान हनुमान...