मेरठ, मार्च 1 -- सरूरपुर। होली के आगमन के साथ ही कस्बा करनावल, हर्रा व खिवाई समेत आसपास के बाजार रंग-बिरंगे गुलाल, पिचकारियों और नए-नए उत्पादों से सज उठे हैं। सुबह से देर शाम तक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल देखने को मिल रही है। इस बार पारंपरिक रंगों की पिचकारियों के साथ नए रंगीन उत्पादों ने बाजार की रौनक को और बढ़ा दिया है। दुकानदारों के चेहरे पर भी अच्छी बिक्री की उम्मीद साफ झलक रही है। होली पर्व जैसे-जैसे करीब आ रहा है बाजारों में रौनक दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। इस बार होली पर्व को लेकर बाजार में आई कुछ नए तरीके की पिचकारियों ने युवाओं व बच्चों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इसमें भगवान हनुमान का गदा, धनुष, तलवार, त्रिशूल रूपी पिचकारियां खास आकर्षण का केन्द्र बनी हुई हैं। भगवान हनुमान की गदा रूपी पिचकार...