भगवान हनुमान का मुकुट चोरी, रोष
कौशाम्बी, मई 7 -- चायल विकास खंड क्षेत्र के कसेंदा गांव में फोरलेन सड़क निर्माण की जद में आए हनुमान मंदिर को लोक निर्माण विभाग ने करीब तीन महीने पहले तोड़ दिया था। आरोप है कि विभाग ने नया मंदिर निर्माण शुरू तो कराया, लेकिन कार्य अधूरा छोड़ देने से परिसर बदहाल हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण मंदिर से भगवान हनुमान की मूर्ति पर लगा चांदी का मुकुट और लाउडस्पीकर मशीन चोरी हो गई। ग्राम प्रधान ने गुरुवार को थाने जाकर घटना की तहरीर दी। प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशांबी तपोस्थली मार्ग पर स्थित कसेंदा गांव का यह प्राचीन हनुमान मंदिर सड़क चौड़ीकरण की जद में आ गया था। ग्राम प्रधान सुखलाल यादव ने बताया कि नियमानुसार पहले नए मंदिर का निर्माण कर उसमें विधिवत प्राण प्रतिष्ठा के बाद मूर्तियों को स्थापित किया जाना चाहिए था। इसके बाद ही पुराने मंदिर को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.