झांसी, मई 28 -- झांसी। ग्वालियर रोड सिविल लाईन स्थित कुंजबिहारी मंदिर में पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में चल रही श्रीमद भागवत कथा में गुरुवार आस्था का मेला लग गया। बुंदेलखण्ड धर्माचार्य राधामोहन दास महाराज ने कहा कि परमात्मा को सरल स्वाभव के लोग प्रिय हैं। गोस्वामी तुलसीदास लिखते हैं निर्मल मन मोहि सोई जन पावा, मोहि कपट,छल, छिद्र न भावा। भगवान से जो लोग प्रेम करते हैं वे सर्वदा सुखी रहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि परमात्मा के चरणों में अनुराग करते हैं तो निश्चित तौर पर ईश्वर हमारे जीवन में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करते हैं। भगवान से प्रेम करने वालों का न तो बाहर के शत्रु और न ही भीतर के शत्रु जैसे काम,क्रोध,लोभ, मोह व अहंकार आदि कुछ नहीं बिगाड सकते हैं। यह भी पढ़ें- भक्ति, प्रेम और विश्वास से हो सकते हैं परमेश्वर के दर्शन उन्होंने कहा कि ग...