गोपालगंज, मार्च 24 -- पंचदेवरी , एक संवाददाता । पंचदेवरी प्रखंड क्षेत्र में चैती छठ पर्व पूरे श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंगलवार की संध्या व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी आयु की कामना की। छठ घाटों पर भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी आयुष राज आलोक ने पुलिस प्रशासन के साथ विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रोशनी एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.