बहराइच, मार्च 13 -- तेजवापुर, संवाददाता। ग्राम फत्तेपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा की सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस में कथावाचक श्याम सुन्दर मिश्र शास्त्री जी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म तक की कथा का वाचन किया। साथ ही चन्द्र वंश और सूर्य वंश की कथा की अमृतमयी वर्षा की।श्री शास्त्री जी ने कहा कि शक्तिमान सदैव अपनी शक्ति के साथ अवतरित होता है। शक्ति के बिना शक्तिमान और शक्तिमान के बिना शक्ति का अवतरण नहीं होता है। ईश्वर लीला के क्षेत्र में शक्ति युक्त होकर संसारिक्ता का आश्चर्य पूर्ण सम्पादन करता है। श्रीमद्भागवत कथा के अन्तर्गत श्रीकृष्ण का जन्म बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी श्रोता भावविभोर होकर श्रीकृष्ण जन्म के समय मंगल गीत के साथ झूमते हुए पुष्प वर्षा कर रहे थे। लीला पुरुषोत्तम भगवान् श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की मंगल बेला...