जहानाबाद, अप्रैल 11 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण रसपान किया। कथा वाचक महामंडलेश्वर स्वामी श्री कृष्ण प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने अपने ओजस्वी प्रवचन में भगवान श्री कृष्ण के बाल्यकाल की विभिन्न लीलाओं का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि बाल्यावस्था में ही भगवान श्री कृष्ण ने दुष्ट शक्तियों का संहार कर धर्म की रक्षा का संदेश दिया। पुतना वध, शकटासुर व त्रिणावर्त जैसे राक्षसों के संहार का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान की प्रत्येक लीला में लोक कल्याण का भाव निहित है। साथ ही गोपियों के साथ उनकी मधुर बाल लीलाएं, माखन चोरी और नटखट स्वभाव का वर्णन करते हुए उन्होंने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। स्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.