लोहरदगा, मार्च 30 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के गुदरी बाजार स्थित शोक विनाशक संकट मोचन हनुमान मंदिर के समीप केंद्रीय महावीर मंडल द्वारा रविवार रात अस्त्र-शस्त्र चालन और बाजा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आगत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।इस प्रतियोगिता में कुल 27 अखाड़ा शामिल हुए।मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गुमला विभाग प्रमुख मनोज दास ने कहा कि भगवान श्रीराम सनातन समाज के अतुलनीय आदर्श हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता के वचन को पूरा करने के लिये वनवास स्वीकार किया। जबकि धर्म और धरती का रक्षा के लिये असुरी शक्तियों का नाश भी किया। वहीं भेद भाव से दूर सबरी के जूठे बैर भी खाए, तो दूसरी ओर माता सीता को पत्नी की दर्जा देते हुए अश्वमेध यज्ञ के अनुष्ठान में उनकी अनुपस्थिति में मूर्ति के साथ बैठकर यज्...