मैनपुरी, नवम्बर 1 -- शहर के श्री एकरसानंद आश्रम में चल रहे ब्रह्म निर्वाण महोत्सव में शनिवार को श्रीराम चरितमानस सामान्य ज्ञान व अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती महाराज, एडीएम श्यामलता आनंद व वन क्षेत्राधिकारी विवेकानंद दुबे ने स्वामी शारदानंद सरस्वती महाराज के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। महामंडलेश्वर ने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन से हम सबको सीख लेनी चाहिए। उन्होंने मर्यादा का पालन कर सभी धर्मों का अच्छे से निर्वहन किया। उन्होंने अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना की। एडीएम श्यामलता आनंद ने कहा कि श्रीराम चरितमानस अपने आप में अद्भुत धर्म ग्रंथ है, इस ग्रंथ को पढ़ने मात्र से सभी समस्याओं का हल मिल जाता है। जिले के विभिन्न स्कूलों से आए 45 छात्र-छात्राओं ने...