सहारनपुर, मार्च 9 -- गंगोह । मर्यादा पुरषोतम भगवान श्रीराम जन्मोत्सव 26 मार्च को मनाया जायेगा, जबकि भव्य शोभा यात्रा 28 मार्च को निकाली जाएगी। तैयारियां जोर शोर से जारी है। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के मंत्री विजेंद्र शर्मा के अनुसार सर्राफा बाजार स्थित सनातन धर्म सभा में 26 मार्च की दोपहर में 12 बजे भगवान श्रीराम के जन्म दिवस पर विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन महल तला स्थित महिला कीर्तन भवन में अखंड राम नाम का जाप होगा। श्रीरामबाग मार्ग स्थित बालाजी धाम सहित विभिन्न मंदिरों में भगवान राम का गुणगान होगा। शोभा यात्रा 28 मार्च को श्रीसनातन धर्म सभा मंदिर से निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में बैंड बाजे व झांकियों के अलावा कीर्तन मंडलियां भी शामिल होगी। शोभा यात्रा में शामिल श्रेष्ठ झांकियों को आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगें।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.