प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 29 -- कुंडा, संवाददाता। विश्व हिन्दू परिषद के संयोजन में राम नवमी के उपलक्ष्य में रविवार शाम भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। करीब 10 किमी का सफर तय कर नगर में पहुंची शोभा यात्रा पूरे नगर का भ्रमण किया। जयश्रीराम और भारत माता, वंदे मातरम के नारे से पूरा नगर गूंज उठा। विश्व हिन्दू परिषद के सह जिलामंत्री सौरभ की अगुवाई में राम नवमी के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा का आयोजन हुआ। इस मौके पर नागेन्द्र, आरएसएस के खंड कार्यवाह मोहित, शारीरिक प्रमुख सागर, पंकज, कुंडा प्रखंड मंत्री संदीप, प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव, प्रखंड उपाध्यक्ष सौरभ, बजरंग दल सहसंयोजक कृष्णा, सपना, प्रखंड सह संयोजक आशीष, संयोगमणि, विजय, अनूप आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...